May 21, 2026
0000000

शराब के नशे में भिड़े दो युवक, पुलिस ने गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बीती रात करीब 3 बजे दो युवकों को आपस में लड़ते भिड़ते गिरफ्तार कर लिया। संदीप कुमार ने बताया कि मेरठ, सरदना निवासी 27 वर्षीय बिलाल पुत्र इसराईल व ताजपुर, खतौली निवासी 32 वर्षीय रविंद्र कुमार पुत्र लोहरी कश्यप रात 3 बजे आपस में झगड़ रहें थे। दोनों युवक एक साथ ही गांवो में घुम घुम कर सामान बेचने का कार्य करते है। किसी बात को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने समझाईश का प्रयास किया परंतु ये नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर दोनों युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया।
परिवार को दी धमकी, पुलिस ने पकड़कर पहुंचाया थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमृतवासी में अपने परिवार को धमकाने वाले एक युवक को हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। बलवीर ने बताया कि 41 वर्षीय ओमप्रकाश अपने भाइयों के साथ अनबन के बाद परिवार को धमकाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे घुमचक्कर पर घुमते हुए पकड़ लिया।
भाई भाई उलझे तो एक को पुलिस ने शांतिभंग में पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 17 में बुधवार दोपहर दो भाई आपस में उलझ गए व आमगली में शोर शराबा करने लगे। इस पर हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मौके पर पहुंचे और समझाईश का प्रयास किया। इस पर एक युवक रणवीर नहीं माना तो पुलिस ने उसे शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया।