May 20, 2026
000000000

पर्ची सट्टा पर खाईवाली करते एक युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2025। आधी रात करीब गश्त के दौरान श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल देवाराम ने एक युवक को पर्ची सट्टे पर खाईवाली करते गिरफ्तार कर लिया। देवाराम ने बताया कि गश्ती दल मोमासर बास पहुंचा तो यहां स्थित एक मंदिर से कुछ दूरी पर सार्वजनिक स्थान पर एक युवक पर्ची सट्टा पर खाईवाली करते पकड़ लिया। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो यहां दो जनों को खड़ा पाया। दोनों में एक लिखवाने वाला पुलिस को देखते ही मौके से भाग छूटा। दूसरा लिखने वाला युवक पवन नाई पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपी से 480 रूपए व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांसटेबल रामस्वरूप को दे दी है।
थाने के सामने तेज आवाज में डेक बजाने पर एक को किया अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम को सेरूणा थाने के सामने हाइवे पर तेज आवाज में डेक बजाने पर थाने के हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने रतनगढ़ निवासी रणजीतसिंह को गिरफ्तर कर लिया। पुलिस ने डेक जप्त कर ली व मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच महेश कुमार करेंगे।