May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-22 at 09.55.11

झूलेलालजी के अवतरण दिवस पर हर घर लगेगा स्टीकर, सिंधी समाज ने किया विमोचन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुकव्रार रात श्रीझूलेलाल मंदिर में आयोजित सत्संग में सिंधी पंचायत, श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले समाज बंधुओं ने स्टीकर का विमोचन किया। मंदिर प्रांगण में आयोलाल झूलेलाल के जयकारे गूंजे और पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी, मंत्री अशोक वासवानी ने स्टीकर का विधिवत विमोचन किया। अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 30 मार्च को सिंधी समाज के अराध्य देव श्रीझूलेलाल जी का 1075 अवतरण दिवस है। इस उपलक्ष में समाज के सभी घरों में नववर्ष चेटीचंड की शुभकामनाएं देने वाला स्टीकर लगाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि स्टीकर प्राप्त करने के लिए सभी समाज बंधु 9414429576 या 9414429178 पर संपर्क कर ले सकते है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा व बच्चे भी मौजूद रहें। इस दौरान भजन कीर्तन भी किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने खूब आनंद भी लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज के मौजिज लोगों ने किया श्रीझूलेलाल जी के स्टीकर का विमोचन।

शुक्रवार को अंधेरा होने तक घुमे गणगौर के घुड़ले, महिला वर्ग में रहा उत्सव का माहौल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को सुबह से ही महिला वर्ग में उत्सव का माहौल रहा। दोपहर से अंधेरा होने तक घरों में गणगौर के घुड़ले घुमते रहें और युवतियों ने खूब गीत गाए। युवतियों व नवविवाहिताओं ने खूब श्रृंगार किया व ढोल थाली पर नृत्य भी किया। हर वर्ग व उम्र की महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं ने उल्लास के साथ गणगौर का पूजन किया। सभी ने घर परिवार में खुशहाली मांगी। देखें कुछ विशेष फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी युवतियों ने अपनी अपनी गणगौर को खूब सजाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं व युवतियों ने सजधज कर खूब किया श्रृंगार, घुमाया गणगौर का घुड़ला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों के पूरे ग्रुप ने एक जैसे वस्त्रों की थीम रखी और उल्लास के साथ किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर घुमे गणगौर के घुड़ले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छोटे से लेकर बड़े तक महिला वर्ग ने किया गणगौर का पूजन, मांगी घर परिवार में खुशहाली।

घुड़ला उत्सव के देखें शुक्रवार के विभिन्न सुंदर फोटो भी:- https://sridungargarhtimes.com/gangaurs-ghodla-was-taken-around-from-house-to-house-songs-echoed-in-every-street/