






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2025। शनिवार को पुलिस कार्रवाई में दो जने जुआ खेलते हुए पकड़े गए और एक और कार्रवाई में पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। पूनरासर में बैंक के पास शनिवार शाम करीब 6.30 बजे सेरूणा पुलिस के एएसआई महेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ पहुंचे। पुलिस ने यहां ताश पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पूनरासर निवासी मुन्नीनाथ व डालुराम भाट को पकड़ा और आरोपियों से 880 रूपए नगदी व ताश पत्ते बरामद किए। पुलिस ने आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी है। वहीं हैड कांस्टेबल आवड़दान ने सेरूणा देराजसर रोड पर सेरूणा रोही में शनिवार दोपहर 1.20 बजे एक कार्रवाई को अंजाम दिया। आवड़दान ने बताया कि उन्होंने एक युवक को बिना लाइसेंस व परमिट के शराब बेचते हुए पाया गया। आरोपी पुलिस को देखकर शराब छोड़ कर भाग छूटा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर 42 पव्वे शराब जब्त की व मामले की जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार करेंगे।




