May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2022। आज सोमवती अमावस्या  के दिन क्षेत्र में नागरिक बड़ी संख्या में सेवा कर्म में जुटे रहें। पुलिस के जवान कॉन्स्टेबल अनिल, राकेश, राजीव ढाका तथा उनके साथ 108 एंबुलेंस  चालक नरेश कुमार ने तोलियासर गौशाला में अंधी गायों को तरबूज खिलाएं। श्रीडूंगरगढ़ कोसाला धोरा पर स्थित हनुमानजी मन्दिर में 20 किलो आटे की रोटी बनाकर गौवंश को खिलाई गई। इस दौरान पुजारी डूंगरमल जोशी और हरी जोशी सहित श्रद्धालु उपस्थित रहें। जैसलसर गोशाला में राजू बलिहारा ने तूड़ी की ट्रॉली डाली। बलिहारा ने कहा कि वर्तमान में चारे के भाव आसमान छू रहें है ऐसे में सभी नागरिक गौसेवा में अपना सहयोग देवें। सेवा परमोधर्म संस्था के सेवादारों ने पीपल के वृक्षों में जल डलवाया व गौवंश की सेवा की। पशुओं की खेलों में पानी भरवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोसला धोरा पर पुजारी व श्रद्धालुओं ने की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर गौशाला में कांस्टेबल व एम्बुलेंस चालक ने गौवंश को खिलाए तरबूज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर गौशाला में डाली तूड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीपल के पेड़ों में युवाओं ने जल भरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशु खेलियाँ भरी सेवा परमोधर्म ग्रुप ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रुप ने गौसेवा में चारा डलवाया।