May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2020। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर कार्रवाई करते हुए 3 को गिरफ्तार किया गया और आज मंगलवार सुबह अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप को जब्त किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने बेगाराम पुत्र लच्छुराम जाट निवासी डेलवां को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। शिवराण ने बताया कि रोही डेलवां में उदरासर से डेलवां के कच्चे रास्तें पर पिकअप को रुकवाया व उसमें रखी 5 पेटी देशी शराब, पिकअप के साथ जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया।