






श्रीडूंगरगढ़ 26 अक्टूबर 2025। प्रजापति समाज का भविष्य शिक्षा पर ही टीका है। शिक्षित युवा ही समाज का दिशा निर्देशन कर सकेगा जिससे समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। ये बात पशुपालन, गौपालन, डेयरी व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने श्रीडूंगरगढ़ में प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीडूंगरगढ़ स्तरीय प्रजापति समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। प्रजापति समाज के छात्रावास स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने भारत माता के जयकारे से अपनी बात प्रारंभ करते हुए समाज को एक मंच पर लाने के लिए आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता को देखते हुए, जमाने के साथ चलने के लिए समाज के बेटों और बेटियों को उच्च शिक्षित करें। आज मशीनीयुग में उच्च शिक्षा की कमी रहेगी तो समाज पिछड़ा रह जाएगा। समाज के पुरोधा समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें, उनका साथ देवें। सलेक्ट होने वाले युवा भी समाज के अन्य युवाओं का मार्गदर्शन करें, उन्हें बताएं कि किस प्रकार वे तैयारी करें, जिससे वे मंजिल तक पहुंच सकते है। कुमावत ने गुरू द्रोण व एकलव्य और रामायण की कथा प्रसंगों का भी वर्णन किया। कुमावत ने समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयास करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही। कुमावत ने मोबाइल वेटरनरी सुविधा के तहत 1962 पर एक कॉल पर किसानों को चिकित्सा मिलने, सब्सिडी पर गाय को 70 रूपए में टीका लगाकर गर्भाधान करवाने, देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहें यात्रा लाभ के बारे में जानकारी दी। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे श्रीयादे माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लादराय टाक ने समाज के बच्चों और युवाओं को संकल्प के साथ तैयारी करने और प्रशासनिक सेवाओं में आने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होने की बात कहते हुए राजनीति, सरकारी नौकरियों व समाजसेवा में नाम कमाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने भी समारोह को संबोधित किया एवं भाजपा सरकार को मूल ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा करने की बात कही। गेदर ने समाज को राजनैतिक रूप से जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीकानेर के एडवोकेट अशोक कुमार बोबरवाल, आरजेएस उर्मिला मारवाल, राधेश्याम काम्या सीकर, कुम्हार महासभा बीकानेर के जिलाध्यक्ष मूलचंद बोरावड़, युवा जिलाध्यक्ष तिलोक गेदर ने भी विचार व्यक्त करते हुए संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ के समाजसेवी जयचंदलाल अडावलिया ने की एवं कार्यक्रम संरक्षक गणेशमल बासनीवाल रहें। प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल, संरक्षक विजयकुमार अडावलिया, उपाध्यक्ष मोहनलाल मिणोठिया, मंत्री रामचंद्र छापोला, कोषाध्यक्ष नारायण लखेसर, विशिष्ट कार्यकर्ता रमेश बासनीवाल ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 12वीं एवं उच्च स्तरीत शिक्षा परीक्षाओं में उच्च नम्बर प्राप्त करने वाले एवं सरकारी सेवाओं में चयनित होने वाली समाज की 150 से अधिक युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह का प्रारंभ श्रीयादे माँ, भारत माता व सरस्वती पूजन से किया गया। समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहें एवं कार्यक्रम का संयोजन विशाल स्वामी ने किया। पूरे कार्यक्रम का लाइव देखने के लिए आप क्लिक करें इस लिंक पर :– https://www.facebook.com/share/v/1BcTjYnXZD/
ये रहे मौजूद, हुआ मान सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, युवा पार्षद भरत सुथार, आरसी कुमावत, प्रदेशाध्यक्ष सर्व कुम्हार एवं कुमावत महासभा, चतुर्भुज तुनवाल कुमावत छात्रावास सीकर, राधेश्याम काम्या प्रदेश महामंत्री कुमावत महासभा, मधु कुमावत भाजपा प्रदेश महामंत्री, प्रेमप्रकाश तुनवाल, केशराराम गोदारा प्रधान प्रतिनिधि श्रीडूंगरगढ़, बादनूं सरपंच मालाराम नागा, आयुर्वेद चिकित्सक डा राजकुमार कुमावत, रामस्वरूप जलींधरा सीकर, पुटिया राजा चाडवास, जगदीश प्रसाद माहर, सोहनलाल प्रजापत, सत्यनारायण प्रजापत, पप्पू लखेसर बीकानेर सहित बीकानेर, सुजानगढ़, चूरू, रतनगढ़, सरदारशहर, सीकर, जयपुर, बीदासर सहित कई शहरों से समाज के गणमान्य जन शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ़ के बाहर से आए सभी अतिथियों का माल्यापर्ण, शॉल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
दानदाताओं ने की घोषणाएं, जल्द होगा छात्रावास निर्माण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा प्रस्तावित छात्रावास के निर्माण के लिए भी समाज के विशिष्टजन आगे आए है एवं 13 कमरों सहित लाखों रुपए के सहयोग की घोषणाएं की गई है। मंत्री रामचंद्र छापोला ने बताया कि छात्रावास के निर्माण के लिए सम्पूर्ण समाज को जोड़ा गया है एवं कम से कम भी सहयोग और अधिकतम सहयोग भी स्वीकार्य रखा गया है। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया गया। जिसे देखते हुए कुवैत में प्रवासी नागरिक बनवारीलाल सूवटा ने भी एक कमरा बनवाने की घोषणा फोन के माध्यम से की। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने मंत्री जोराराम कुमावत से भी छात्रावास निर्माण के लिए सहयोग करवाने की अपील की एवं मंत्री कुमावत ने इस संबध में विभिन्न राज्य सभा सांसदों के मद एवं अन्य माध्यमों से छात्रावास निर्माण में भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया।
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे समाज के वरिष्ठ जन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वरिष्ठ नागरिक जुगलकिशोर बासनीवाल, भूराराम घंटेलवाल, मंगलचंद घोडेला, सत्यनारायण गंगपारिया, सीताराम अडावलिया, आईदान बासनीवाल, एडवोकेट सत्यनारायण छापोला, नंदलाल छापोला, ओमप्रकाश छापोला, भैंरूदान अडावलिया, केसरीचंद बोभरिया, हुणताराम बोरावड़, गणेशमल सारडीवाल, सत्यनारायण छापोला, सीताराम बोरावड, नानूराम कुचैरिया, गोपालराम धुमाणिया, नेमचंद छापोला, रेवंतराम प्रजापत, भंवरलाल प्रजापत, विमल कुमार कुलचानिया, मघराम प्रजापत, गोरधनलाल छापोला, किशनलाल सुवटा, बालचंद्र मिणोठिया, चुन्नीलाल खोईवाल, ओमप्रकाश गंगपारिया, बनवारीलाल बडमूंडा, बृजमोहर सीमार, अन्नाराम सिहोटा, रामवतार मिणोठिया, अशोक कुमार जलिधंरा, हडमानमल अडावलिया, सत्यनारायण सिहोटा, मूलचंद गंगपारिया, बुलाराम नोखवाल, मदनलाल मीणोठिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी रही।
सक्रिय रही टीम, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के किशोरीलाल घोडेला, बाबूलाल बडमूंडा, गोपाल छापोला, सुभाष कुलचाणिया, दिनेश बोरावड़, भरत खोईवाल, पवन बोरावड़, नंदकिशोर बासनीवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, विनोद कुमार घोडेला, सीताराम तूनवाल, राजकुमार गंगपारिया, शिव मिणोठिया, तुलछीराम बोरावड़, लक्ष्मीनारायण सारडीवाल, गणेशमल घंटेलवाल, कमल किशोर छापोला, रामलाल लखेसर, मनोज मीणोठिया, रवि निमिवाल, राजकुमार सीमार, रामवतार छापोला, राजकुमार भोभरिया, पवन कुमार प्रजापत मोमासर, रामवतार बासनीवाल, रामचंद्र बासनीवाल, गजानंद घोडेला, सुरेश बासनीवाल, प्रदीप छापोला, श्रीभगवान माहर, सत्यनारायण गेधर, अनिल छापोला, विकास गंगपारिया, सांवरमल खोईवाल, मुकेश खोईवाल, किशनलाल फौजी, नेमीचंद बासनीवाल, बजरंगलाल छापोला, मुकेश बासनीवाल, प्रशांत बासनीवाल, गणेश मीणोठिया, सीताराम तूनवाल, मुकेश माहर, भोजराज घोडेला, बनवारीलाल निमिवाल, घनश्याम बासनीवाल, रवि छापोला, रोहित मीणोठिया, विनित मीणोठिया, बाबुलाल अडावलिया, कालूराम तुनवाल एवं श्रवण प्रजापत कालूबास, रमेश प्रजापत, सांवरमल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम की कमान संभाली।







