May 20, 2026
0000000000

14 वर्षीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ रौनक सिंह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर निवासी व सार्दुल स्पोर्टस स्कूल बीकानेर में कक्षा 8वीं के छात्र रौनक पुत्र राजेंद्र दिलढाणियां का क्रिकेट खेल में 14 वर्षीय की राज्य स्तरीय टीम में फाइनल सलेक्शन हासिल किया है। 9 अप्रैल 2026 को टीम चयन के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में राज्य भर से 88 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें टीम चयन कमेटी के सदस्यों ने रौनक को 100 में से 100 अंक दिए। रौनक के फाइनल सलेक्शन हासिल करने पर उनके दादा और फुटबॉल के नेशनल खिलाड़ी रहें बाबूलाल दिलढाणियां ने प्रसन्नता जताई। वहीं परिजनों व स्कूल स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी है।


बादनूं के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हुआ साइकिल वितरण समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बादनूं में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गई। संस्थाप्रधान गणेशाराम तर्ड ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और दूर-दराज से आने वाली छात्राओं की आवागमन संबंधी समस्या को कम करना बताया। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) एवं स्कूल विकास प्रबंधन समिति (SDMC) के सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने और शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और मौजिज नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। स्कूल परिवार ने सभी अतिथियों का आभार जताया।