






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2025। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर तहसील कार्यालय के सामने उनका विरोध करते हुए गाड़ी रोकने का प्रयास किया। कुछ युवा यहां ट्रोमा सेंटर निर्माण शुरू करवाने की मांग को लेकर हाथों में तख्तियां लिए नारे लगा रहें थे। मौके पर खड़े पुलिस जवानों ने तुरंत उन्हें पकड़ साइड हटाया व वाहनों के काफिले को निकाला। पुलिस जवानों ने एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी व जिला उपाध्यक्ष विवेक लावा को पकड़ कर गाड़ी में बिठाया व थाने पहुंचाया। विदित रहें ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर यहीं सामने स्थित अस्थाई कैंप में धरना दिया जा रहा है। वहीं दोनों युवकों को थाने ले जाने के विरोध में धरनार्थी थाने पर एकत्र हो गए है और लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन को जनता का हक बताते हुए युवकों को छोड़ने की मांग कर रहें है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने घटना की निंदा करते हुए भाजपा को लोकतंत्र विरोधी बताया। वहीं पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंच गए है।




