






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2023। उत्तर भारत से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण हमारे क्षेत्र में भी सर्दी के तेवर तीखे हो गए है। पड़ौसी जिला चुरू व फतेहपुर में लगातार ठंड बढ़ने के साथ घना कोहरा छाने लगा है। राजस्थान के हिल स्टेशन मांडटआबू में आज दूसरे दिन भी पारा माइनस में रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बीकानेर व जोधपुर के 10 जिलों में 23 दिसंबर को बरसात होने की संभावनाएं है।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ के बाजार में गर्म मूंगफली व गर्म कपड़ों की बिक्री एकाएक बढ़ गई है। सर्दी तेज होने के साथ गर्म कपड़ों की स्थाई दुकानों के साथ अनेक अस्थाई दुकानें भी सज गई है। एक दुकानदार ने बताया कि महिलाओं के स्वेटर व बच्चों की जूराबों की सर्वाधिक बिक्री हो रही है वहीं पुरूषों के लिए जैकेट का चलन अधिक हो आया है। मुख्य बाजार से लेकर, रानी बाजार तक अनेक दुकानों में गर्म कपड़े टंके नजर आ रहें है व अभी लोगों की खरीद का मुख्य आकर्षण ये गर्म कपड़े और गर्म मूंगफली ही है।










