May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2025। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने अपनी सरकार के केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से मिलकर श्रीडूंगरगढ़ में उच्च स्तरीय खेल मैदान का निर्माण करवाने की मांग की है। सुथार ने मंत्री को पत्र देते हुए राउमावि ताल मैदान के अधीन खेल मैदान दयनीय स्थिति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि 12 बीघा में फैले इस खेल मैदान की दशा इतनी खराब हो चुकी है कि खेल गतिविधियों के लिए ये पूरी तरह से नाकारा हो गया है। सुथार ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं सहित विभिन्न संगठनों की ये लगातार मांग रही है कि मैदान को खेल मैदान का स्वरूप दिया जाए जिससे क्षेत्र के युवा खेलकूद व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शारीरिक तैयारी कर सकें। सुथार ने मंत्री से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी स्वस्थ, ऊर्जावान होकर खेलों में आगे बढ़ सकें इस हेतु शीघ्र ही विभाग द्वारा ये कार्य करवाया जाए। खेल मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन सुथार को दिया।