






रविवार को ठुकरियासर के निजी स्कूल में होगा सहायता शिविर का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में गुरू कृपा शिक्षण संस्थान में रविवार को ग्रामीणों के लिए सहायता शिविर का आयोजन होगा। स्कूल के सचिव हनुमान गोदारा ने बताया कि प्रति माह के एक रविवार को स्कूल में ग्रामीणों के लिए सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी देने के साथ ग्रामीणों के नि:शुल्क फॉर्म भरे जाएंगे। कल आयोजित शिविर में मंगला पशु बीमा योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, पीएम आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना, पालनहार योजना, वृद्ध पैंशन योजना, विधवा पैंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, लाडो योजना, नि:शुल्क बच्चों के स्कूलों में प्रवेश योजना, आधार संबंधी, ईएलसी संबंधित सूचना आम जन को दी जाएगी जिससे पात्र ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ ले सकें। वहीं शिविर में ही पशु बीमा योजना व पीएम आवास योजना के नि:शुल्क फॉर्म भरे जाएंगे। गोदारा ने कहा कि ग्रामीण व किसान इस शिविर में पहुंच कर लाभ उठा सकते है।
चूरू स्पेशल 23 फरवरी को रद्द, दिल्ली की ट्रेन 1 घंटे लेट चलेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल पर रतनगढ़-चूरू रेलखंड के चूरू-देपालसर स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के कारण चूरू बीकानेर स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर हिसार एक्सप्रेस 23 फरवरी को बीकानेर के स्थान पर चूरू से चलेगी। यह गाड़ी भी बीकानेर चूरू के बीच रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला 23 फरवरी को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट की देरी चलेगी। इसी रूट पर चलने वाली 22481 जोधपुर दिल्ली सरायरोहिल्ला ट्रेन भी 23 फरवरी को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।



