






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के शैक्षिक समाचारों सहित पढें सरकारी नौकरियों के प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचार एक साथ और जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।
द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के लिए फीस जमा की तिथि बढाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्नातक के द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध के लिए ऑनलाईन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि दिनांक 10.08.2022 तक कर दी गई है। राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ इंदिरा गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र अब 10 अगस्त तक फीस जमा करवा सकते है।
बैंक पीओ के 6432 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंस्टीटयूट ऑफ बैंकिग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने पीओ मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए बैंक ऑफ बडौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित विभिन्न सरकारी बैंकों में कुल 6432 पदों को भरा जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों की आयु 1 अगस्त 2022 तक 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को पहले ibps.in लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। राजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी 22 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रूपए भरने होंगे।
वैज्ञानिक बी/इंजीनियर पदों के लिए आवेदन मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, वैमानिकी विकास एजेंसी और डीआरडीओ में वैज्ञानिक बी/इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती 630 पदों के लिए निकाली गई है। इनमें से डीआरडीओ में 570, डीएसटी में 8 एडीए में वैज्ञानिक/इंजीनियर के 43 पदों को भरा जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरूष अभ्यर्थियों को 100 रूपए भरने होंगे। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर लॉगिन कर 5 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों को गेट स्कोर और/या लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा जिन्हें बाद में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
दिल्ली पुलिस ने इंजीनियर, लेखाकार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली पुलिस ने अनुबंध के आधार पर जूनियर इंजीनियर सिविल और लेखाकार सह कैशियर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 11 पदों को भरा जाएगा। इनमें से जूनियर इंजीनियर और लेखाकार सह कैशियर के लिए क्रमश 10 और 1 पद है। आवेदन ऑनलाइन या ऑफ लाइन किए जा सकेंगे। 18 अगस्त अंतिम तिथि है तथा अभ्यर्थी delhipolice.nic.in या dphcl.org से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर, उसे भरकर सभी जरूरी दस्तावेज के साथ 18 अगस्त तक dphclt@yahoo.com पर ईमेल कर देवें। अभ्यर्थी रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए या स्वयं भी संबंधित कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा कर सकते है।



