






27-28 फरवरी को तीन पारियों में होगी रीट-2024, 14 लाख से अधिक परीक्षार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीट 2024 में परीक्षार्थियों की संख्या 14 लाख से अधिक होने पर सरकार ने परीक्षा दो दिन तीन पारियों में करवाने का फैसला लिया है। वहीं निजी स्कूलों में भी रीट के सेंटर होंगे। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा सेंटर्स की कमी पूरी नहीं हो पाई इसलिए अब तय किया गया है कि प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों में भी सेंटर्स बनाए जा सकेंगे। परीक्षा 27 फरवरी को प्रथम पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, दोनों लेवल, 27 फरवरी द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे लेवल द्वितीय, 28 फरवरी को प्रथम पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल प्रथम की परीक्षाएं होगी। विदित रहें रीट में कुल 14,29,172 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिनमें प्रथम लेवल वाले 3,46,444 अभ्यर्थी है, लेवल द्वितीय में 9,68,074 अभ्यर्थी व दोनों लेवल की परीक्षा देने वाले 1,14,654 अभ्यर्थी है। परीक्षा को लेकर सरकार गंभीर है कि केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने, परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक एंव फेस रिकगनाइजेशन कराने का निर्णय पहले ही किया जा चुका है।
सीआईएसएफ में 1124 पद पर मांगे आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कॉन्स्टेबल के 1124 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन 4 मार्च तक किए जा सकते हैं। इच्छुक युवा www.cisf.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 266 पदों पर मांगे आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर के 266 पदों पर आवेदन मांगे है। आवेदन 9 फरवरी तक किए जा सकते हैं। इच्छुक युवा https://centralbankofindia.co.in/ पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते है।



