






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2025। क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। कुचौर आथुनी निवासी 34 वर्षीय जालूराम पुत्र पुसाराम जाट ने खेत में रोहिड़े के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरूवार सुबह सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव उपजिला अस्पताल पहुंचाया। राजकुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था। जिसने बापेऊ रोही में लिखमीसर दिखणादा व राजेडू के मध्य स्थित एक खेत में गुरूवार अलसुबह फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने 4 बजे उसे संभाला तो वह फंदे से लटकता मिला, पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।



