May 20, 2026
evee

नेत्र जांच शिविर में मिली 350 रोगियों को सेवांए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव आडसर में दिवंगत ठाकुर गोपालसिंह राजपुरोहित की स्मृति में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। गांव के जगदम्बा भवन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में एएसजी चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। महावीर इंटर कोंटिनेटल बीकानेर ग्रेटर के तत्वाधान में आयोजित शिविर में मोहनसिंह, नरपतसिंह, नरेन्द्रसिंह, प्रतापसिंह परिवार के सदस्यों ने सेवाएं दी। शिविर में 350 रोगियों की नेत्र जांच की गई एवं नि:शुल्क दवाईयां एवं चश्मों का वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान शिवसिंह राजपुरोहित, गज्जूसिंह, सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी, किस्तुराराम नैण, मोडाराम जाट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, रामकुमार, चैनाराम लखारा, योगेश स्वामी, राकेश व्यास, हनुमान प्रसाद सोनी, जैसाराम नैण, रणवीर सोनी, ओंकार नाई, अर्जुनसिंह सहित अनेक युवा व ग्रामीण भी सक्रिय रहें। आयोजक परिवार ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने लिया शिविर का लाभ।

भामूं का सपना था वंचितों को मिले उच्च स्तरीय शिक्षा, उनकी प्रेरणा से करवाए निर्माण का हुआ लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधान दानाराम भामूं का सपना था कि वंचितों एवं सामान्य वर्ग के बच्चों को भी उच्च स्तरीय शिक्षा का मौका मिले। इसी कारण गत कार्यकाल के दौरान उनकी प्रेरणा से कस्बे के श्री कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने आठ लाख रुपए की लागत से एक कक्षाकक्ष का निर्माण करवाया था। रविवार को भामूं की प्रथम पुण्यतिथि पर इस कक्षा कक्ष का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। महिया ने भामूं को श्रृद्धांजलि देते हुए इस कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया एवं उनकी सोच को सर्वहितैषी बताया। इस मौके पर नोखा विधायक प्रतिनिधि अतुल डूडी, पूर्वप्रधान भागूराम सहू, पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, शिक्षाविद नौरंग वर्मा, हड़मानाराम भांमू, श्यामसुंदर आर्य, सरपंच सुनील दुगरिया, सरपंच सुनील मलिक, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तर्ड, कृषि मंडी व्यापार अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, कानाराम तर्ड, सहीराम भूंवाल, राजेंद्र जाखड, शिवभगवान सिखवाल, ख्यालीराम महावर आदि उपस्थित रहें। भामूं परिवार के बजरंग भांमू, सुभाष भामूं, प्रहलाद भामूं ने सभी का आभार जताया वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने स्टाफ सहित दानदाता व अतिथियों के प्रति कृतज्ञता जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षाकक्ष का पूर्व विधायक व नोखा विधायक प्रतिनिधि अतुल डूडी ने किया उद्घाटन।

घायल नील गाय के बचाएं प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को क्षेत्र के गांव देराजसर की आथूणी रोही में एक नीलगाय को ग्रामीणों ने घायल अवस्था में देखा एवं देराजसर निवासी ओमप्रकाश स्वामी, दिनेश भादू, मुखराम सियाग और सूडसर गांव निवासी लालूराम भादू ने घायल नीलगाय को रेस्क्यू कर श्रीडूंगरगढ़ स्थित वन विभाग को सौंपा। ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि रविवार सुबह उसके खेत के पास गांव आने वाले मार्ग पर बुरी तरह से घायल एक नीलगाय पड़ा मिला। नील गाय का पिछला पैर कटा हुआ था और अगला पैर टूटा हुआ था। पहले घायल नीलगाय की मरहम पट्टी की गई। इसके बाद पिकअप गाड़ी में डालकर नीलगाय को श्रीडूंगरगढ़ स्थित वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में पहुंचाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में नीलगाय को सुरक्षित वन विभाग में पहुंचाया गया।

कथा के तीसरे दिन किया गौसेवा का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मोमासर बास में करणी गौसेवा समिति द्वारा गौसेवा के लिए आयोजित की जा रही सात दिवसीय भागवत कथा के रविवार को तीसरे दिन गौसेवा का आह्वान किया गया। कथावाचक निर्मल महाराज ने शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग का उल्लेख करते हुए भक्ति को जीवन में उतारने व अनुभव करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर शिव-पार्वती विवाह की सजीव झांकियां भी सजाई गई। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मल मास के माह में गौसेवा में अपनी भागीदारी निभा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में श्रीकरणी गौसेवा समिति द्वारा आयोजित कथा में तीसरे दिन शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु।

सरपंच सरिता ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में आधा दर्जन नकारा ट्यूबवेल बंद करवाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर सरपंच सरिता संचेती ने रविवार को अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में करीब आधा दर्जन खुले पड़े ट्यूबवेल बंद करवाए। संचेती ने टाइम्स को बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जागरूकता से इन्हें बंद करवाए जाने का आह्वान करने के बाद ही ग्राम पंचायत सक्रिय थी और जानकारी जुटा रही थी। उपखंड अधिकारी के निर्देश मिलने के बाद इन्हें बंद करवाने की त्वरित कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। संचेती ने रविवार को हनुमान धोरा बास व रामदेवरा बास के हॉल बंद करवाए गए व ग्रामीणों से ऐसे गहरे गड्ढों की जानकारी देने की अपील की गई। बाबूलाल गर्ग ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा लोहे के ढक्कन लगवा कर इन्हें बेल्डिंग से सील पैक किया जा रहा है। इस दौरान मंजू संचेती, रणजीत खटीक, बाबूलाल सहू, पप्पूराम लूहार मौजूद रहें।