May 19, 2026
000000000000000000000000000000000

ऊर्जा मंत्री से मिले श्रीडूंगरगढ़ विधायक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने शनिवार को जयपुर में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुलाकात की। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के जाख़ासर गांव में नवनिर्मित 132 केवी जीएसएस के बारे में बताया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाए गए इस जीएसएस से उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने इसके उद्घाटन के लिए मंत्री को आमंत्रित किया और पूनरासर में निर्माणाधीन जीएसएस का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने का आग्रह किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अन्य प्रगतिरत कार्यों के बारे में बताया। साथ ही आगामी बजट में कुछ अन्य स्थानों पर जीएसएस स्थापित करने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक मिले ऊर्जा मंत्री से, पूनरासर जीएसएस का कार्य शीघ्र पूरा करवाने की मांग की।

मांगूसिंह ने गोला फैंक ने जीता रजत पदक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के सार्दुल स्पोर्टस स्कूल के ग्राउंड में शनिवार को 14वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यहां ज्वेलियन थ्रो, शॉटपुट, गोला फैंक सहित अनेक प्रतियोगिताएं खेली गई जिनमें राज्य भर से 750 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्षेत्र के गांव जोधासर के उपसरपंच मांगूसिंह चंद्रावत ने गोला फैंक में सिल्वर मैडल हासिल किया है। मांगूसिंह के कोच रामावतार सैन ने बताया कि मांगूसिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोला फैंक ने राज्य भर से आए खिलाड़ियों को पछाड़ कर रजत पदक जीत लिया। उनके जानकारों, ग्रामीणों व परिजनों ने उन्हें बधाई दी। आयोजन सचिव मंजू गुलगुलिया ने बताया कि दिव्यांगो को खेल के माध्यम से समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिव्यांग पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन की ओर से यह तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मांगू सिंह ने गोला फैंक में जीता रजत पदक।

शराब बंदी के लिए धरने पर 118वें दिन ग्रामीणों ने लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में ग्रामीण लगातार शराब ठेका बन्द करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे है। आज धरना स्थल पर अनेक ग्रामीण एकत्र हुए और शराब बंद करने के नारे लगाए। धरने के 118वें दिन युवाओं ने प्रशासन के मौन पर नाराजगी जताई व कड़ाकें की ठंड में ग्रामीणों द्वारा लगातार संघर्ष जारी रखने की बात कही। शनिवार को धरना स्थल पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, शेरसिंह राजपूत, प्रभुराम चोटिया, रामेश्वरलाल हुडडा, कुशलाराम मेघवाल, सहीराम चोटिया, जगदीश भुवाल, नोरंगलाल चोटिया, दानाराम चोटिया, सोहनलाल, सत्यनारायण, जगदीश शर्मा, बीरबलराम, सांवरमल सहू, श्रवण कुमार, श्याम सिंह, कैलाश, केशराराम, गिरधारी लाल, रामलाल, कानाराम, बजरंगलाल मेघवाल, सोहन चोटिया, ओमप्रकाश, बलवीर, लेखराम, किशन चोटिया उपस्थिति रहे ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शराब बंदी की मांग को लेकर डटे है ग्रामीण धरने पर, की प्रशासन से सुनवाई करने की मांग।