May 19, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2024। कृषि मंडी में सरकारी खरीद केंद्र से मूंगफली भरकर रवाना हुआ ट्रक पलट गया। मंडी में भीतर की ओर ही सड़क पर अचानक ट्रक पलट गया और मूंगफली भरे बोरे बिखर गए। गनीमत रहीं चालक सुरक्षित है और कोई चोटिल नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक ट्रक पलटने की आवाज आई तो अनेक व्यापारी मौके पर पहुंचे। यहां कोई चोटिल नहीं हुआ और ड्राइवर द्वारा माल समेटने के प्रयास प्रांरभ किए गए है। वहीं खड़े व्यापारी खरीद प्रबंध केंद्र की व्यवस्था की लापरवाही के प्रति नाराजगी भी जता रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर व्यापारियों ने खरीद केंद्र की व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूंगफली के बोरे फैल गए सड़क पर, चालक ने समेटने के प्रयास प्रारंभ किए।