






नोखा में होगा कार्मिकों का त्रैवार्षिक अधिवेशन, श्रीडूंगरगढ़ में किया पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी रविवार, 16 नवंबर 2025 को नोखा में “राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ (भामसं)” का 14वां त्रैवार्षिक एकदिवसीय अधिवेशन का आयोजन होगा। अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर के कार्मिक विभिन्न स्तरों पर तैयारियां कर रहें है। कार्मिकों में उत्साह का माहौल है और सोमवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ में जोधपुर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता (पवस) कार्यालय में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता विष्णु मैथी, सहायक अभियंता आरपी मीणा, कनिष्ठ अभियंता हर्ष वैष्णव, दिनेश शर्मा, अविनाश बरवड़, कर्मचारी परमानंद श्योराण, रमेश मोदी, पप्पू मीणा, अंजना सुथार, प्रदीप सहित जिला संगठन मंत्री दिलीप व्यास, बीकानेर वृत अध्यक्ष नवीन स्वामी, संयुक्त महामंत्री पप्पू कुमावत, मंगलाराम, शंकर सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी कार्मिकों में अधिवेशन में शामिल होने के बारे में चर्चा करते हुए आने जाने संबंधी रूपरेखा बनाई।

भारतीय किसान संघ ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ज्ञापन सौंप कर धरने की चेतावनी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2025। भारतीय किसान संघ सदस्यों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर फर्जी गिरदावरी प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संघ की तहसील इकाई श्रीडूंगरगढ़ व सूडसर की संयुक्त बैठक सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां ने बताया कि संघ के सभी सदस्यों ने फर्जी गिरदावरी प्रकरण के खिलाफ रोष जताया है। धारणियां ने बताया कि संघ ने प्रशासन से प्रकरण की पूरी जांच करने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, फर्जी गिरदावरी निरस्त करने, वंचित किसानों के लिए पोर्टल दुबारा खोलने की मांग की है। सदस्यों ने 10 दिन में दोषियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर उपखंड कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी दी। बैठक में जिलाध्यक्ष शंभूसिंह राठौड़, बजरंग सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य धन्नेसिंह, श्रवणसिंह पुदंलसर, बलवंत सेन, महेंद्रसिंह, गजेंद्रसिंह, अरूण दर्जी, सुंदरलाल सहित अनेक किसान शामिल हुए।




