May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई, 2025। राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरूवार को 24 हजार से अधिक भर्तियों के विज्ञापन जारी किए है। आरपीएससी ने 5 विभागों में 12,121 पद तथा आरएसएसबी ने 12,313 पदों पर भर्तियां निकाली है। इनमें सहायक कृषि अभियंता 281 पद, पशु चिकित्सा अधिकारी 1100 पद, एसआई/प्लाटून कमांडर 1015 पद, प्राध्यापक एवं कोच 3225 पद, वरिष्ठ अध्यापक 6500 पद, तृतीय श्रेणी शिक्षक 7,759 पद, संविदा आयुष अधिकारी 1553 पद, संविदा भर्ती पीएचडी 1050 पद, वनपाल 259 पद, सर्वेयर 43 पद, कृषि पर्यवेक्षक 1100 पद, प्लाटून कमांडर 84 पद, वनरक्षक 483 पदों पर भर्ती निकाली गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आप आरपीएससी व आरएसएसबी की साइट विजिट कर ले सकते है।