






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2025। गली में खड़ी पिकअप को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए और पीड़ित ने थाने पहुंच कर पिकअप बरामद करवाने की मांग पुलिस से की है। गांव बिग्गा निवासी दीनदयाल पुत्र रूघलाल तापड़िया ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई 2025 की रात करीब 10 उसने अपनी बोलेरो पिकअप गाड़ी कस्बे में आड़सर बास में स्थित तोलियासर भैरूं मंदिर के पास खड़ी की। सुबह 5 बजे उसने देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी। कोई अज्ञात चोर रात को पिकअप गाड़ी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।




