






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। बुधवार को दिन भर बाबा साहब अंबेडकर की 130वीं जयंती पर कस्बे सहित गांवो में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। कल की गई कवरेज में ये आयोजन कवर नही हो पाए थे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के समक्ष प्रस्तुत है क्षेत्र के सभी छोटे बड़े आयोजनों की सामूहिक खबर, आप देखें पूरे क्षेत्र के फोटो और जानें कहां कहां हुवा आयोजन। श्रीडूंगरगढ़ अम्बेडकर स्मृति भवन, मोमासर बास में अम्बेडकर भवन, ग्राम पंचायत मोमासर, जैसलसर, लखासर, गांव सातलेरा, राजेडु सहित में बाबा साहेब को पुष्पांजलि दी गई।
सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहेब की जयंती।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। वाल्मीकि बस्ती मोमासर बास में नवनिर्मित अंबेडकर भवन में अंबेडकर जन्मोत्सव “सामाजिक समरसता दिवस” के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानमल शर्मा रहें। शर्मा ने इस भवन को सभी सुविधाओं से युक्त बनवा कर वाल्मीकि समाज को समर्पित करने की घोषणा की। समारोह में मुख्य वक्ता काजल चांवरिया ने बाबा साहेब के नारी शक्ति के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह में विमल भाटी, हेमनाथ जाखड़, चंद्रप्रकाश बारूपाल, एडवोकेट मघराज तेजी, पार्षद प्रकाश मलघट, नारायण पंवार, निर्मल वाल्मीकंन, राजेश शर्मा, मालाराम सायच, पूर्व पार्षद कालूराम ने मंच से अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट पुखराज तेजी ने किया। तेजी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
अंबेडकर स्मृति भवन में याद किया बाबा साहेब को।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित अंबेडकर स्मृति भवन में डॉ.भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में तहसीलदार महावीर प्रसाद बाकोलिया ने सामाजिक कुरितियों का त्याग करने व शिक्षा के उजाले से समाज के अंधेरे को दूर करने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच अमरचंद बाना, थानमल भाटी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गुलाराम मेघवाल, लिखमादेसर मदन मेघवाल, प्रकाश गांधी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
मोमासर में कोविड पालना का आव्हान किया उपसरपंच ने।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गांव मोमासर में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाबा साहेब को याद किया व उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उपसरपंच जुगराज संचेती ने बाबा साहेब के जीवन चरित के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया व ग्रामीणों से कोविड गाइडलाइन की पालना का आव्हान किया। संचेती ने ग्रामीणों को चीरंजीवी स्वास्थ्य योजना के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इस योजना में पंजीकरण करवाने की बात कही।
लखासर में दलितों को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रण छात्रों ने लिया।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गांव लखासर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। यहां वक्ताओं ने सामाजिक समानता के परिचायक बाबा को बताते हुए राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए दलितों को मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया। पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश ने गांव को आदर्श गांव बनाने की दिशा में श्रम करने का आव्हान युवाओं से किया। प्रवीण गुसाईं ने भारतीय खेलों व योग के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ता ओमप्रकाश खिलेरी, मेघाराम नाई, दानाराम मायल, राजूराम प्रजापत, कालूराम, घनश्याम खिलेरी आदि मौजूद रहें।
गांव जैसलसर व सातलेरा में बाबा का जन्मदिन मनाया।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गांव सातलेरा व जैसलसर में युवाओं ने बाबा साहेब को याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गांव सातलेरा में युवा गिरधारीलाल लिखाला, प्रेम प्रकाश, ओंकारमल, श्रवण कुमार, ने समाज की कुरीतियां मिटाने व बाबा के जीवन आदर्श से प्रेरणा लेने की बात कही।
ठुकरियासर में समारोह पूर्वक मनाई बाबा साहेब की जयंती।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। ग्राम पंचायत ठुकरियासर में बुधवार को बाबा साहेब की 130वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। सरंपच अमराराम गांधी व पूर्व सरपंच लालचंद नाई, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लालचंद कड़वासरा, हनुमानसिंह गोदारा, पेमाराम सारण, हुक्मनाथ सिद्ध, हीराराम, पंच रामेस्वर लाल गोदारा, चंदनमल शर्मा, सुनील तावणियां, दानाराम, सरूपराम, गंगाराम, रामप्रताप कड़वासरा, श्रीराम टाडी, लक्ष्मण सहित गांव के अनेक युवा व बुजुर्गों ने बाबा के जीवन पथ की कठिन परीक्षाओं की चर्चा की व उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
गांव राजेडु में मनाया बाबा का जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गांव राजेडु में बाबा साहेब को पुष्पांजलि देकर युवाओं ने गांव में बाबा की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव लिया। युवाओं ने इस दिशा में शीघ्र कार्य प्रारम्भ करवाए जाने के प्रयास करने की बात कही। यहां रणजीत साहू, शिवशंकर साहू, मनीष, श्रवण, लक्ष्मण सहित कई ग्रामीवासियों ने भाग लिया।











