May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की निवासी सरला आचार्य को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी ने आचार्य की नियुक्ति करते हुए भ्रष्टाचार, शोषण, मानवाधिकार हनन, पर्यावरण संबधित समस्याओं एवं बालश्रम आदि असंवैधानिक कार्यों के खिलाफ जन जागरण की जिम्मेदारी दी है। आचार्य ने बताया कि ऐसे अपराध जिससे मानवाधिकारों का और विशेष कर महिलाओं के अधिकारों का हनन होता हो उनके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी एवं शासन प्रशासन को अवगत करवाते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने सक्रिय रहा जाएगा। संगठन के युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार बिनायकिया ने आचार्य के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया है।