May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-05-05 at 18.33.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2024। क्षेत्र के गांव दुलचासर में आज सैनजी मंदिर में सैन समाज ने उत्साह के साथ जयंती समारोह मनाया। सुबह मंदिर प्रांगण में हवन पूजन किया गया। हवन में गोविंदराम नाई, राजू नाई, ओमप्रकाश नाई, शंकरलाल नाई हवन में यजमान के रूप में बैठे। महेश सैन ने बताया कि समारोह में समाज के अनेक मौजिज लोगों ने भाग लिया और समाज के लोगों ने परिवारों के साथ आयोजन में भाग लिया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में सैनजी के खूब जयकारे गूंजे और सभी के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में हवन पूजन का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूमधाम से किया सैनजी महाराज का पूजन।