May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2021। 45 पल्स के लिए आज खास खबर है कि वे आज दूसरा डोज लगवा सकेंगे। ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर संतोष आर्य ने बताया कि पहले कोविडशिल्ड की वैक्सीन लगवा चुके 45+ के नागरिक श्रीडूंगरगढ़ मुख्य चिकित्सालय, मोमासर, सुरजनसर, तोलियासर, बिग्गाबास रामसरा, रिड़ी, कल्याणसर नया, लिखमीसर उतरादा, शेरूणा एवं बींझासर में सैकेण्ड डोज आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगी। वहीं कस्बे के आड़सर बास नेत्र चिकित्सालय में गत माह लगे विशेष शिविर में कोवैक्सीन की डोज लगवाने वाले लोग आज सैकेंड डोज राजकीय उमादेवी आसोपा शहरी प्राथमिक चिकित्सालय में लगे विशेष शिविर में लगवा सकेगें। आज क्षेत्र में सैंपल रिड़ी, ऊपनी, दुलचासर में लिए जाएंगे।