May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2024। पंचायत में जनहित कार्य, नवाचार करते हुए नए निर्माण कार्य सहित अपने कार्यकाल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सेरूणा सरपंच को अल्ट्राट्रेक कंपनी द्वारा सम्मानित किया गया है। कंपनी के सेल्स हेड रोहित दिक्षित ने बताया कि कंपनी द्वारा बीकानेर के सर्वश्रेष्ठ कार्यों की श्रेणी में ग्राम पंचायत सेरूणा सरपंच का चयन किया गया है। दिक्षित ने ग्राम पंचायत में हुए विभिन्न कार्यों की सराहना करते हुए प्रगतिशील सरपंच को गांव के विकास की नींव बताया। उन्होंने ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों की गणना किस प्रकार की गई इसकी पूरी जानकारी देते हुए बताया कि गांव में हाईटेक लाइब्रेरी व पीएचसी में वार्ड निर्माण को लेकर किए गए श्रेष्ठ कार्य के लिए सेरूणा सरपंच का चयन किया गया है। कंपनी के प्रतिनिधि रोहित दिक्षित ने सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ व रणवीर सिंह को साफा पहना कर सम्मान प्रतीक सौंपा। एडवोकेट भरतसिंह ने सभी का आभार जताते हुए गांव के विकास को अपना लक्ष्य बताते हुए कार्य करने की बात कही। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुरेश पुनिया, पवन ज्याणी, चिमनाराम मेघवाल, मघाराम भादु,, कुम्भाराम भादु, धनानाथ, बलवीर सिंह, हनुमान नाथ सिद्ध सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। कंपनी द्वारा जिलेभर में 20 सरपंचो को श्रेष्ठ सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में 4 सरपंच मोमासर, रीड़ी व समंदसर के सरपंचो को सम्मान दिया जाएगा।