May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2021। राजस्थान की समृद्धशाली परम्पराओं में एक ईमानदारी को निभाकर राजस्थान का मान बढ़ाने वाले राजस्थानी हमारे क्षेत्र में खूब है। आज लुधियाना के एक सब्जी विक्रेता के 1 लाख 30 हजार रुपए की पूरी रकम अमानत समझ कर क्षेत्र के गांव बाना निवासी युवक मुखराम पुत्र तोलाराम बाना ने लौटा दिए और ईमानदारी की मिसाल पेश की। आज जहां चारों और रुपयों के लिए मार काट मची है ऐसे में मुखराम ने पूरी रकम युवक को लौटाकर राजस्थान की ईमानदारी की परंपरा को आगे बढ़ाया है। ऐसे में लुधियाना से आए युवकों ने राजस्थान की मिट्टी को नमन किया व यहां के युवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। माजरा ये हुआ कि शनिवार को लुधियाना के एक सिंधी युवक शेखी खेर ने पीएनबी बैंक से श्रीनगर के एक सेब व्यापारी नजीर को 1 लाख 30 हजार की रकम ट्रांसफर कर रहा था जो भूल से मुखराम के खाते में भेज दी। बैंक से नाम व नम्बर पता कर शेखी ने मुखराम को फोन किया तो मुखराम ने तुरन्त पूरी रकम लौटा देने की बात कही। आज शेखी अपने भाई के साथ सालासर बाबा के दर्शन कर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा। यहां मुखराम ने अपने खाते से रुपये निकाले व युवक को लौटा दिए। इस दौरान पप्पूअली चौपदार भी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुखराम बाना ने लौटाए लुधियाना के शेखी के 1 लाख 30 हजार रुपए।