May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हीरे के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ रही प्रीति शर्मा का दूसरा चुनाव कार्यालय गांव कुचौर अगुणी में भोमियाजी महाराज के जयकारों के साथ खोला गया है। गांव की बालिका कोमल विश्नोई द्वारा फीता काट कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया एवं राजनीति में महिलाओं को आगे लाकर देश की आधी आबादी को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने भोमियाजी मंदिर में दर्शन भी किए एवं प्रीति शर्मा के विजयी होने की मन्नत मांगी। इस मौके पर मसूरी के पूर्व सरपंच हुकमाराम घणघस, कुचौर अगुणी के पूर्व सरपंच देवीलाल लेघा, धुडाराम खींचड, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकरण सारण, कुचौर आथूणी के ताराचंद रांकावत, राजूसिंह, ओमप्रकाश मेघवाल, मसूरी के रामप्रताप नाई, जगदीश मेघवाल, विष्णुभगवान विश्नोई, केसरमल नाई, तोलाराम नाई, भंवरलाल तर्ड, पेमाराम तर्ड, मेहरामसर से बालाराम सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी 25 नवम्बर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में हीरे के निशान पर मतदान करने एवं करवाने का संकल्प लिया। समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां ने दुरभाष पर सभी का आभार जताते हुए साथ और सहयोग मांगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रीति के समर्थन में ग्रामीणों ने खोला कुचौर अगुणी में चुनावी कार्यालय, जनसंपर्क में जुटें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक ग्रामीणाें ने दिया प्रीति को मतदान का आश्वासन।