May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2024। जब जब धरती पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब तब भगवान श्रीकृष्ण अवतार लेते है। प्रभु अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना करते है। ये बात कालू रोड स्थित सनातन श्मशान भूमि प्रांगण में आयोजित भागवत कथा में संतोष सागर महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में कही। समारोह में पांडाल को गुब्बारों से सजाया गया। श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्म के उत्सव में खूब झूमे और जयकारे लगाए। कथावाचक ने कहा कि सांसारिक मोह में फंस कर जीव अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। कथा व सत्संग में मनुष्य अभ्यास के द्वारा अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर मे ध्यान लगाने का अभ्यास कर वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। कथावाचक ने आज चौथे दिन की कथा में प्रह्लाद व गजेन्द्र मोक्ष की कथा पर सुनाई। वामन अवतार की कथा भी सुनाई। कथा के यजमान हरिप्रसाद मोदी व सरोज देवी मोदी रहें। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु समारोह में शामिल हुए है। कथा पूर्ण होकर शाम को आरती कर प्रसादी वितरित की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृष्ण जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से, सजाया पांडाल को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से।