May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ में गौरव पथ पर स्थित श्री गोपाल गौशाला में गुरूवार सुबह अनोखा मेला देखने को मिला। यहां सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां पहुंची एवं नाचते गाते हुए गौमाता को छप्पन भोग चढ़ाया और गौपूजन किया। कस्बे के सूरजनसर बास की बहिन बेटियों के महाकुंभ के तहत बहिन बेटियां गुरूवार सुबह सामूहिक रूप से जुलूस के साथ गौशाला पहुंची। यहां उन्होंने भजन कीर्तन के साथ गौमाता का पूजन किया। बहिन बेटियों द्वारा 151 किलो लापसी का भोग भी गौमाता को अपने हाथों से लगाया गया एवं गौ-सेवार्थ 1 लाख 51 हजार रुपए की सहयोग राशि गौशाला को प्रदान की। गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी ने बताया कि गौशाला में चल रही गौ-पालन योजना के तहत बड़ी संख्या में मोहल्ले की बहिन बेटियों ने प्रतिवर्ष गौपालन करने का संकल्प लिया है। गौशाला की ओर से संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोमाणी, उपाध्यक्ष कैलाश तापडिया, कार्यसमिति सदस्य कमल सोमाणी व विशाल स्वामी आदि ने इस पहल को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बताते हुए बहन बेटियों का आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रवासी उद्यमी, दानदाता एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां ओमप्रकाश सोमाणी, कैलाश लखोटिया, बाबूलाल लखोटिया, किशनगोपाल मूंधड़ा, श्यामसुंदर लखोटिया, शशिकांत मूंधड़ा, श्रीप्रकाश लखोटिया, श्रीकिशन सोमाणी भी शामिल हुए। क्षेत्र में पहली बार हुए ऐसे गौसेवा आयोजन को क्षेत्रवासियों की खासी सराहना मिल रही है।
पूरे मोहल्ले में रौनक, फैल रही खुशियां, याद किए पुराने किस्से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आड़सर बास में सूरजनसर बास की पहचान रखने वाली तीन-चार गलियों के मोहल्ले में इन दिनों जोरदार रौनक छाई हुई है। इन गलियों में रहने वाले लखोटिया, मूंधड़ा, सोमाणी परिवारों की बहिन बेटियों का महाकुंभ माहेश्वरी भवन में आयोजित हो रहा है। जिसमें छोटी उम्र की बहिन बेटियों से लेकर वयोवृद्ध हो चुकी बहिन बेटियां तक शामिल हुई है। चार दिवसीय बहिन-बेटी महाकुंभ में तहत माहेश्वरी भवन में ही नानी बाई का मायरा आयोजित किया जा रहा है एवं इसी के तहत विभिन्न आयोजन व कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो रहें है। सभी बहिन बेटियों के आने के कारण पूरे मोहल्ले में खुशियां फैली हुई है एवं सभी अपने नए पुराने किस्से याद कर आपस में पुराने संस्मरण सुनाते हुए हंसी खुशी के साथ स्नेह बांट रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाचते गाते बहिन बेटियां पहुंची गौशाला, गौमाता को लगाया 56 प्रकार की सामग्रियों का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौपूजन कर खूब लिया आनंद, सहयोग का लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में गौसेवा का अनूठा उत्सव संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला समिति सदस्यों ने किया बहिन बेटियों का स्वागत, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किया गौसेवकों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खूब लिया आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छोटी से बड़ी तक बहिन बेटियों ने लिया गौसेवा का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला की सेवाओं की सराहना की, मनाया उत्सव।