May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को अलग अलग मामलों में उत्पात मचाने पर 6 जनों को पकड़ा व 170 बीएनएस में पाबंद किया। हैड कांस्टेबल महेश ने बुधवार को एक कार्रवाई में आबिद हुसैन को पकड़ा। हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने जैसलसर निवासी मनीष को पकड़ा, हैड कांस्टेबल लक्ष्मणराम ने धीरदेसर चोटियान कुलदीप, संतोष, किशनलाल को पकड़ा व एक अन्य कार्रवाई में मोमासर निवासी श्रवण को पकड़ का थाने पहुंचाया। सभी युवकों को पुलिस ने पाबंद किया।