May 20, 2026
IMG-20230528-WA0067

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से महिला सशक्तिकरण की दो खबरे सामने आ रही है। दोनों पढें एक साथ।

बालिका छात्रावास का भूमिपूजन सोमवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर स्थानीय महर्षि दयानंद छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा एंव बालिका छात्रावास निर्माण हेतु भूमिपूजन किया जाएगा। छात्रावास विकास समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर आर्य ने बताया कि छात्रावास के पूर्वी भाग में नवीन बालिका छात्रावास का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है और इस हेतु सोमवार को समारोह पूर्वक शिलान्यास किया जाएगा। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

चौधरी को बनाया प्रदेश संयोजक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की महिला भाजपा नेत्री लकेश चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा के ई मंडी विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। लकेश को यह जिम्मेदारी शनिवार को जयपुर प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति बैठक में दिया गया है। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, शेलाराम सहारण ने प्रदेश भर से आये किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लकेश चौधरी ने बताया कि ई मंडी विभाग द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लक्ष्य से किसानों को देश भर में अपनी उपज अधिकतम भावों में बेचने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा की बैठक में शामिल हुई लकेश चौधरी।