






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2025। भारती निकेतन प्ले स्कूल में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। प्रदर्शनी का प्रारंभ सीए रवि शर्मा, संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, एकेडमिक निदेशक सुभाषचंद्र मिश्र, परीक्षा नियंत्रक किशनलाल राजपुरोहित ने सामूहिक रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। प्ले स्कूल के नन्हें मुन्नों ने विज्ञान प्रदर्शनी में जल चक्र, सोलर सिस्टम, प्रकाश परावर्तन, आदर्श ग्राम, जैव विविधता, मानव शरीर का पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, प्रकाश संश्लेषण आदि संबंधित प्रोजेक्ट बनाकर के प्रदर्शनी किया। सीए रवि शर्मा ने विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन को श्रेष्ठ प्रयास बताया। शर्मा ने कहा कि इससे बच्चों की रचनात्मकता में निखार आने के साथ ही वे प्रोत्साहित होते है। अतिथियों और अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करके विद्यार्थियों के कार्यों की तारीफ की। कपिल, निधिका, खुशी, निशिका, योगेश, तक्ष, नमन, हिमांशु, लाला, भावेश, उज्ज्वल, पूजा, अक्षिता के प्रोजेक्ट की अच्छी सराहना की गई। इन विद्यार्थियों ने अभिभावकों और अतिथियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए तो अतिथियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी का संयोजन स्टाफ की मोनिका और पीयूष ने किया। पूरे स्टाफ ने इस दौरान सक्रिय रहकर प्रदर्शनी के लिए प्रयास किए। सुभाष चंद्र मिश्र ने सभी का आभार जताया।







