May 21, 2026
0000000000000

विवेकानंद मॉडल स्कूल का सीबीएसई 12वीं परिणाम रहा शत प्रतिशत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर जिले के एकमात्र राजकीय सीबीएसई से संबद्ध स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय ऊपनी का सत्र 2024- 25 का जारी परीक्षा परीणाम शत प्रतिशत रहा है। कक्षा-12th विज्ञान संकाय की रक्षा हरडू ने 82 .2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सोनू सहू ने 80.8 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं ज्योति बाना ने 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढाया है। इसी प्रकार कक्षा-10 के जारी परीक्षा परिणाम में मोनिका खिलेरी ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम एवं गायत्री जाखड़ ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमता अनुसार सीखाने का प्रयास करते हैं और ये परीक्षा परिणाम इसी की झलक है। प्रधानाचार्य सहित स्टाफ ने शुक्रवार सुबह उत्साह के साथ बच्चों का अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का किया अभिनंदन।

प्रवासी महेश ने 10वीं में हासिल के 96% अंक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की कक्षा 10 में बिग्गाबास निवासी दिल्ली प्रवासी सुमन श्रीनिवास पेड़िवाल के पुत्र महेश पेड़िवाल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए है। बालक ने अपने माता पिता व गुरूजनों को इसका श्रेय दिया। वहीं परिवार सहित श्रीडूंगरगढ़ व समाज के जानकारों ने महेश को खूब बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली प्रवासी महेश ने परिवार का नाम रोशन किया।

प्रवासी हिमांश ने किया टॉप, 98.8% अंक हासिल किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर निवासी व दिल्ली प्रवासी हिमांश पुत्र हेमा संतोष संचेती ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में 98.8% अंक हासिल किए है। हिमांश ने दिल्ली के आंनद विहार में स्थिति विवेकानंद स्कूल में टॉप करते हुए दूसरी रैंक हासिल की है। हिमांश ने अध्ययन में निरंतरता को सफलता की नींव बताया। हिमांश को गांव के सभी जानकार बधाईयां दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिमांश ने रोशन किया परिवार का नाम, मिली परिजनों व जानकारों से बधाई।

प्रवासी कैरेवी ने 12वीं में 95% अंक हासिल किए, मिली बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर निवासी व अहमदाबाद प्रवासी त्रियंका पंकज नाहटा की पुत्री कैरेवी ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए है। कैरेवी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन व माता पिता, गुरूजनों को दिया है। गांव के सभी जानकारों व परिजनों ने कैरेवी को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैरेवी ने 12वीं में किया परिवार का नाम रोशन, मिली बधाईयां।