May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2025। बुधवार को व्यापक प्रदर्शन व दानदाता परिवार के सदस्य द्वारा लाइव आकर दिए गए व्यक्त्वय के बाद क्षेत्र में ट्रोमा निर्माण की मांग को लेकर खासी हलचल शुरू हो गई है। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल के अनेक व्यापारी उपखंड कार्यालय पहुंचे व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी करते ट्रोमा सेंटर जरूरी है और व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। ज्ञापन में व्यापारियों ने ट्रोमा व उपजिला अस्पताल के निर्माण को लेकर हुई गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए शीघ्र निर्माण शुरू किए जाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि सड़क पर दुर्घटनाओं को लेकर श्रीडूंगरगढ़ इलाका रेड जॉन में होने के साथ ही कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण करंट व कीटनाशकों के प्रभाव से घायल लोग भी पहुंचते है। जिन्हें तुरंत उत्तम ईलाज की आवश्यकता रहती है। मंडल ने चिकित्सा विभाग के नियमों के तहत दानदाता परिवार के साथ हुए एमओयू के तहत प्रथम प्राथमिकता के साथ दानदाता को अंविलंब ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल निर्माण की अनुमति देने तथा उनके असहमति देने पर सरकार द्वारा तुरंत कार्य शुरू करवाए जाने की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, महामंत्री संजय करनाणी, उपाध्यक्ष सुशील डागा, कोषाध्यक्ष चेनरूप दुगड़, कन्हैयालाल सोमानी, पवन राठी, गोपाल तापड़िया, जगदीश शर्मा, सम्पत पारीक, आमीन अली, उमाशंकर पारीक, मानमल शर्मा, रामचन्द्र मोदी, शशि पांडिया, प्रमोद सोमाणी सहित अनेक व्यापारी शामिल हुए। इससे पूर्व व्यापारियों ने विधायक के नाम भी विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचकर भवानी तावणियां को ज्ञापन सौंपा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचकर विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडल के व्यापारियों ने लगाए नारे, निर्माण शुरू करवाने की मांग की।