May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2022। कस्बे के आर.टी.आई. एक्टिविस्ट ललित सिंह ओड द्वारा मांगी गई सूचना समय पर उपलब्ध नहीं करवाने के कारण राज्य सूचना आयोग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को सज़ा दी गयी है। राज्य सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने ओड की अपील पर फैसला देते हुए श्रीडूंगरगढ़ ईओ के वेतन में से 5000 रूपए ज़ुर्माना वसूलने और अपीलार्थी को सूचना उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं।