






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरा जिला कृषि प्रधान है लेकिन जिले में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज़ उठाने के प्रयास कम ही हो रहे हैं। ऐसे में भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं का बीड़ा उठाते हुए सक्रियता प्रारंभ की है। किसान संघ के कैलाश जाजड़ा, तोलाराम जाखड़, भवानीशंकर शर्मा, शिवदत्त बिश्नोई तथा राम सिंह राजपुरोहित ने विद्युत निगम के एम. डी. प्रमोद कुमार से शनिवार को मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र जमा करवा देने वाले किसानों को शीघ्र अति शीघ्र ट्रांसफॉर्मर व अन्य उपकरण उपलब्ध करवाने, किसानों के जले हुए ट्रांसफॉर्मर निर्धारित अवधि में बदलकर देने की मांग की है। संघ ने किसानों की समस्याएं दूर नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस पर निगम एम डी प्रमोद कुमार ने सभी मांगों पर सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया है।





