






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ आजकल राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है और इस अखाड़े के पहलवान अपनी पूरी जोर आजमाइश से वर्चस्व साबित करने में जुटें हुए है। नागरिक इस वर्चस्व साबित करने की होड़ में राजनीतिक चर्चाओं का आंनद सर्दी की धूप के साथ ले रहें है और आपको क्षेत्र की सभी प्रकार की समीक्षात्मक खबरों के साथ अपडेट रखता है श्रीडूंगरगढ टाइम्स। लंबे समय से नियुक्ति की प्रतिक्षा में तहसीलदार श्रीडूंगरगढ के पद पर राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति कर दी गई है। फलोदी, जोधपुर में कार्यरत रहें महावीर प्रसाद को श्रीडूंगरगढ तहसीलदार पद पर लाया गया है। ये नियुक्ति किस की डिजायर से हुई है ये चर्चा आज क्षेत्र में सुनाई पड़ रही है। बता देवें क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया नए तहसीलदार को अपनी डिजायर पर फलोदी से श्रीडूंगरगढ लाए है। विधायक महिया ने महावीर प्रसाद की डिजायर 23 दिसम्बर को राजस्व एवं उपनिवेश विभाग के मंत्री हरीश चौधरी को दी और मात्र पांच दिन में कांग्रेस सरकार ने महिया की डिजायर को सम्मान देते हुए आज सुबह 28 दिसम्बर को उनके कहे अनुसार नियुक्ति के आदेश दे दिए है। महिया के प्रशंसकों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक महिया स्थानीय स्तर पर प्रशासन की कार्यशैली से नाखुश है और वे फेर बदल से क्षेत्र के कार्यगति में सुधार का प्रयास करने में जुटे है। महिया ने मंत्री हरीश चौधरी का आभार व्यक्त किया। महिया ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के लिए सरकार स्तर से सहयोग लेने के साथ ही स्थानीय स्तर पर कार्य करवाने के लिए प्रयास कर रहें है।



