May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-08 at 5.41.03 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह शनिवार को जीवन विज्ञान दिवस के साथ संपन्न हुआ। मालू भवन में आयोजित कार्यक्रम में संस्कार इनोवेटिव स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल, महाराणा प्रताप स्कूल, सरस्वती सीनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। साध्वी डॉ संपूर्णयशा ने बच्चों को जीवन विज्ञान से संबंधित अनेक प्रयोग करवाए और शारीरिक व बौद्धिक विकास के साथ मानसिक व भावनात्मक विकास पर भी ध्यान देने की प्रेरणा दी। साध्वी ने कहा कि शिक्षा से जीवन विज्ञान के द्वारा कांतिकारी परिवर्तन संभव है और जीवन जीने की कला ही जीवन विज्ञान है। कार्यक्रम में साध्वी मेघप्रभा ने पुरुषार्थ, एकाग्रता और धैर्य के प्रयोग भी करवाए जो बच्चों के शिक्षण में काम आ सकें। इस दौरान विद्यार्थियों ने आत्महत्या नहीं करने, अपशब्द का प्रयोग नहीं करने और संयमित जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को शिक्षाविद रूपचन्द सोनी, विजयराज सेवग, सुरेंद्र कुमार चुरा ने विचार रखें। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जीवन विज्ञान गीत का संगान सुमित बरड़िया ने किया। स्वागत वक्तव्य समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने दिया। कार्यक्रम प्रभारी व सभा मंत्री पवन सेठिया ने संयोजन करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मनोज गुसाईं, प्रमोद शर्मा सहित अनेक नागरिक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकाग्रता के लिए करवाए साध्वीजी ने अनेक प्रयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों को समझाया जीवन विज्ञान।