






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2023। राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में और हत्यारों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग पर राजस्थान बन्द के आह्वान का असर श्रीडूंगरगढ़ में भी रहेगा। करणी सेना के स्थानीय पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं ने सर्व समाज को साथ लेकर श्रीडूंगरगढ़ बन्द का आह्वान किया है। सेना के छोटूसिंह, भवानीसिंह, विक्रमसिंह, रतनसिंह आदि ने बताया कि इस सबन्ध में व्यापार मंडल से भी सहयोग मांगा गया है और सर्व समाज के सहयोग से हत्यारो की गिरफ्तारी की आवाज को बुलंद किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन भी दिया जाएगा।



