






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रेल 2023। आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में गैंगस्टर्स एंटी सोशल एलिमेंट को लेकर आज पुलिस एक्शन में है। बीकानेर संभाग में 3245 पुलिसकर्मियों की 785 टीमों ने 3370 जगह रेड मारने की कार्रवाईयां की गई है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि गैंगस्टर्स को फॉलो करने वाले व हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों को सख्त मैसेज दिया जाएगा और पूरे क्षेत्र में 9 टीमों का गठन किया गया है तथा एक दर्जन से अधिक कार्रवाईयां की जाएगी। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि थाने में 6 टीमों का गठन किया गया है। एसआई बलवीरसिंह, एएसआई रविन्द्र, एएसआई पूर्णमल, एएसआई हेतराम, हैड कांस्टेबल आवड़दान व बलवीर की अगुवाई में अलसुबह थाने से टीमें निकल गई है और कार्रवाईयां जारी है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि थाने में तीन टीमों का गठन किया गया है। ढाका की अगुवाई में एसआई सविता, एएसआई चैनदान व राजकुमार की टीमें कार्रवाई कर रही है।




