


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 01 सितंबर 2026। गाँव बीदासर से एक किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। बीदासर निवासी राकेश कुमार का 16-17 वर्षीय पुत्र कान्हा रविवार सुबह करीब 5 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने बीदासर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। किशोर के लापता होने के बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस एवं परिजनों द्वारा आस पास के क्षेत्रों में तथा संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। परिजनों ने क्षेत्रवासियों सहित आमजन से अपील की है कि कान्हा कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबरों पर सूचना देवें:- 9829928858 / 9928347876




