August 31, 2026
WhatsApp Image 2026-08-31 at 21.07.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2026 हरियाली तीज के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ तीज माता का पारंपरिक रूप से पूजन किया। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से तीज माता की पूजा-अर्चना की तथा पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया और घरों में दिनभर तीज के गीत, झूले व पूजन की तैयारियों की रौनक रही। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से तीज माता को स्थापित कर रोली, मौली, अक्षत, मेहंदी, कुमकुम, फल, मिठाई, सुहाग सामग्री एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधिवत पूजा की गई। महिलाओं ने तीज माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती की और सामूहिक रूप से तीज की कथा का श्रवण किया। महिलाओं ने सामूहिक पूजन के आयोजन संपन्न किए। पूजन के दौरान महिलाओं ने माता पार्वती एवं भगवान शिव का स्मरण करते हुए अपने सुहाग की रक्षा, पति की लंबी आयु तथा परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की। नवविवाहित महिलाओं में भी तीज को लेकर विशेष उत्साह रहा। उन्होंने नए परिधान पहनकर तथा सोलह श्रृंगार कर परंपरागत ढंग से तीज का पर्व मनाया। वहीं नगरपालिका द्वारा सेवग परिवार ने परंपरागत रूप से तीज माता की सवारी निकाली। भूतनाथ मंदिर ताल मैदान पर महिलाओं ने तीज माता का पूजन किया व वहां से मुख्य बाजार होते हुए सवारी पालिका भवन पहुंच कर संपन्न हुई। वहीं अनेक महिलाएं व युवतियों ने तीज पर झूले झूलने की परंपरा का निर्वहन भी किया व बड़ी संख्या में हनुमान धोरा पहुंचकर झूलों का आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में कजली तीज की कहानी सुनी महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में महिलाओं ने सुनी कथा कहानी, किया विधि विधान से पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में महिलाओं ने विधि विधान से संपन्न किए सामूहिक पूजन के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर्षोल्लास के साथ किया कजली तीज का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सरबास में महिलाओं ने किया विधि विधान से कजली तीज का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कजली तीज का पूजन कर मांगा अखंड सौभाग्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में मूंधड़ा निवास पर संपन्न किया विधि विधान से तीज पूजन, महिलाओं ने दी एक दूसरे को शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका द्वारा निकाली गई तीज की सवारी, महिलाओं ने किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं ने तीज पर झूले खाने की परंपरा भी निभाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकला तीज का चांद, पूजन कर अब महिलाएं खोलेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सज धज कर तीज का पूजन किया, हनुमान धोरा पर झूलों का लिया आनंद।