






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्ती की जा रही है। गुरूवार रात को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी पर दबीश दी लेकिन आरोपी शराब छोड़ कर भाग छुटा। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एएसआई पूर्णमल ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के बिग्गाबास में रेगर बस्ती में दबीश दी तो वहां पहले से खड़ा आरोपी हुलासमल रेगर पुलिस गाड़ी को देखकर अपने हाथ में लिए एक कट्टे को फेंक कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी द्वारा फेंकें गए कट्टे में से 48 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किए है एवं आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



