May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2022। सीबीएसई, आईसीएसई, नेशनल ओपन स्कूल और राज्य के बोर्ड की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होगी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ ने ऑफलाइन परीक्षा के संबंध में दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस खानविलकर ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा, बोर्ड अधिकारियों और छात्रों को अपना काम करने दीजिए। ऐसी याचिकाओं से बेवजह भ्रम की स्थिति बनती है। जस्टिस ने याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाने की बात भी कही, हालांकि यह चेतावनी देकर छोड़ दिया कि अगर आइंदा ऐसी याचिका लगाई तो कास्ट लगाएंगे।