






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2023। दुलचासर-सावंतसर कटाणी मार्ग पर अंडरब्रिज बनाने की मांग को लेकर जारी धरने पर ग्रामीणों की संख्या बढ़ रही है। ओवरब्रिज संघर्ष समिति के प्रवक्ता रहें व भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर पहुंचे व धरने को अपना समर्थन दिया। जाखड़ ने कहा कि लंबे समय से किसान खेतों के लिए रास्ता मांग रहें है और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यहां रेलवे लाइन के नीचे अंडर ब्रिज बनाकर ग्रामीणों को राहत दी जानी चाहिए। धरनास्थल पर किसानों ने कहा कि दुलचासर से सावंतसर जाने वाले रास्ते पर किलोमीटर 411/6-7 पर कटाणी रास्ते को रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया है और ग्रामीण व किसानों को खेतों में आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांग पूरी नहीं होने तक ग्रामीणों ने धरना स्थल नहीं छोड़ने की घोषणा की है। धरना स्थल पर पूर्व सरपंच पेमाराम महिया, बाबूलाल जाजड़ा, छैलूसिंह पडिहार, ओमप्रकाश सोनी, कुशाल सिंह, पुरखाराम भांभू, मांगीलाल महिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



