May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-30 at 20.59.39

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023। समाजवाद में जिस सामूहिक सामाजिक आत्मा की चर्चा की जाती है वह अक्सर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों में नजर आती है। मानवीयता की रक्षार्थ खड़े सेवाभावी पड़ौसियों ने पड़ौसी धर्म के साथ मानवता का धर्म निभाया। आज बढ़ते द्वेष के काल में ये प्रयास निस्संदेह सराहनीय है। श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट के पास झोपड़ी बना कर एक गरीब बिहारी दंपति रहते थे। इनमें से जगदीश ठाकुर ने लंबी बीमारी के बाद रविवार रात पत्नी पूर्वा देवी का साथ छोड़कर दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में अकेले बुजुर्ग पूर्वादेवी की मदद के लिए आस-पास रहने वाले पड़ौसी मदद के लिए आगे आए। इनमें पन्नालाल सोनी, दीनदयाल, ठाकरमल मीणा, लालचंद माली, सुरेश साटिया, इमरान के आर्थिक सहयोग से आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने मृतक के अंतिम संस्कार की क्रिया विधि विधान से पूरी करवाई। अंतिम संस्कार के बाद सेवादारों ने अकेली बुजुर्ग महिला को सांत्वना देते हुए उन्हें वृद्धा आश्रम में रहने की पेशकश भी की। बुजुर्गा ने सभी का आभार जताते हुए इसी झोंपड़ी में रहने की इच्छा जताई। इस दौरान सेवा समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा, दुर्गेश मारू, रामसिंह राजपुरोहित, रूपेश सुथार, जय धरू, अनिल सारस्वत, प्रियंक शाह व मदन सोनी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सह्रदय पड़ौसियों ने निभाया धर्म, आपणो गांव सेवा समिति ने दिया साथ, किया विधि विधान से अंतिम संस्कार।