May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2021। लौटते मानसून ने शनिवार के बाद आज फिर क्षेत्र में जोरदार बरसात की है।श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में ये मेहरबान बादल कहीं कहीं आफत बन गए है। क्षेत्र के प्रायः सभी रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर गया है और दुपहिया वाहन चालक पटरियों के ऊपर से वाहन लेकर पटरियां पार कर रहें है। हालांकि किसानों में जबरदस्त प्रसन्नता का माहौल है और खेतों में हरियाली का रंग निखर गया है। आज बिझांसर गांव के आरयूबी में इतना पानी भर गया है कि एक पिकअप वहां फंस गई और दो ट्रेक्टरों की सहायता से ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला। गांव जैसलसर, गुसाईंसर बड़ा, बेनीसर, लखासर, सेरूणा, दुलचासर, कोटासर, सूडसर, रिड़ी, तोलियासर, आड़सर, ठुकरियासर में भारी बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ से जैसलसर मार्ग भी पानी भरने से अवरूध हो गया है तथा यहां से गुजरने वाली महिलाएं पास ही की दीवार पर चढ़ कर गली पार कर रही है। आज मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट व कई स्थानों पर येलो अलर्ट जारी किया है जिनमें बीकानेर व चुरू शामिल नहीं है परन्तु आज जिले में जमकर बरसात हो रही है। बता देवें राजस्थान के 10 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है जिससे कई जगहों पर तो फसल में 100 फीसदी तक खराबा हो गया है। राज्य सरकार की ओर से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करवाया गया है। जिनमें 9 जिलों में करीब 14 लाख 76 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में फसल बर्बाद हुई है। इनमें पाली, सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, बीकानेर, जैसलमेर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में सरकारी अस्पताल जाने के मार्ग में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा के खेतों में भरा पानी, हरियाली का निखर गया रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोशी अस्पताल के आस पास के नागरिकों को घरों में जाने के लिए पानी में ही उतरना पड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनिसर में अंडर ब्रिज में भरा पानी, ग्रामीण आने जाने वाले को कर रहें आगाह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में पानी निकालने के प्रयास भी प्रारंभ हुए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में हुआ जल भराव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कहीं कहीं बारानी खेतों में भी रौनक छाई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर में अंडर ब्रिज में फंसी पिकअप को दो ट्रेक्टरों की मदद से बाहर निकाला गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में अंडर ब्रिज में पानी भरने से बंद हो गया, दुपहिया वाहन रेलवे पटरियों के ऊपर से निकल रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में दोपहर को बीकानेर रोड पर जबरदस्त बरसात हुई और दुपहिया वाहन चालकों को ओट ढूंढ कर रुकना पड़ा।