May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शनिवार को दो बड़े कार्यक्रम आयोजित होने वाले है। यहां शनिवार 12.15 बजे नेशनल हाइवे पर स्थित सिद्ध धर्मशाला में सिद्ध युवा महासभा द्वारा आयोजित करवाई जा रगों प्रथम श्री देव जसनाथ जी शूटिंग वॉलीवाल प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह पूर्वक होगा। इस उदघाटन समारोह का ओर उदघाटन मैच का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
न्यायाधिपति का अभिनन्दन 12 बजे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। गर्ग शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली लोक अदालत का भी अवलोकन करेंगे। इस मौके पर दोपहर 12 बजे स्थानीय बार एसोसिएशन द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन समारोह के साथ किया जाएगा।