






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स क्षेत्र के गांव गुवाड़ तक पहुंच गया है और गांव ढाणी तक नागरिक टाइम्स के पाठक है। ये बात पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने खोया पाया में प्रकाशित सुपारी मालिक को बैग लौटाते हुए कही। स्वामी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स वर्तमान में क्षेत्र की विशेष धरोहर बन गया हे जिस पर लोग भरोसा करते है और टाइम्स भी सदैव नेक कार्यों में योगदान देने के लिए तत्पर रहता है। गांव जैसलसर निवासी किराना दुकान मालिक ने हरि गोदारा ने सुपारी बैग उसका होने की बात स्वामी से कही। गोदारा ने कहा कि सोमवार से सुपारी बैग के लिए परेशान था और टाइम्स में खबर पढ़ने के साथ ही स्वामी ने बातचीत कर बैग लेने आ गया। गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का तहेदिल से आभार जताया व भोलेनाथ पान भंडार मालिक सहित वहां उपस्थित नागरिकों ने टाइम्स के कार्य की सराहना की। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स खोया पाया के विशेष कॉलम में नागरिकों के सामान के बारे में जानकारी प्रकाशित कर उनकी मदद का प्रयास करता है।




